आप सभी का जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन आधिकारिक ब्लाग पर बहुत-बहुत स्वागत है। जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन दिनॉंक 15 जून 2010 को अपनी प्रथम बैठक इलाहाबाद मे सम्पन्न करने जा रहा है। जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन हिन्दी चिट्ठकारी को स्वर्णिम काल मे ले जाने के प्रति कटिबद्ध है इसी उदृदेश्य के साथ हम वरिष्ठो के स्नेह और आशीर्वाद की आकाक्षा के साथ तथा नवोदित चिट्ठाकरों के प्रति स्नेह सपर्मण के साथ काम करने का आकांक्षी है।
जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन उस उपमा को सार्थक शिद्ध करना चाहता है जिस प्रकार महाकवि माघ ने सूर्य और चंद्र की परस्परिक द्वंदता की स्थिति मे भी सृष्टि की आलौकिक सुन्दरता की संज्ञा दी थी जिसमे किसी के एक की अनुपस्थिति मे यह मनोरम दृश्य सम्भव नही होता। उसी प्रकार सीनियर और जूनियरों की परस्पिरिक साहयोग द्वारा हिन्दी चिट्ठकारी को आलौकिक भंगिमा की ओर हम ले जाना चाहते है।
हमारे वरिष्ठो का हमें जितना सहयोग मिलेगा हम उतना ही प्रफुल्लित होकर काम करने का मौका मिलेगा, और वरिष्ठो के सहयोग और सम-साथियों के सहयोग से काम करने को उत्सुक है। इसीलिये जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन यह अपेक्षा करता है कि वह चिट्ठकारी से सम्बन्ध प्रत्येक चिट्ठाकार हमें ईमेल के माध्यम से 2-4 पाक्तिंयों मे हमारा मार्ग दर्शन करे ताकि आगमी बैठक मे आपके मार्गदर्शन के आधार पर हम अपनी गतिविधियों को सक्रियता प्रदान करे।
जैसा कि इलाहाबाद से दर्जन भर बलागरों की आने की रजामंदी मिल चुकी है, तथा इतने ही इलाहाबाद से भी शामिल होने की सम्भावना है। इतनी ही संख्या रहने पर कार्यक्रम मेरे आवास पर ही सम्पन्न किये जाने की सम्भावना है अगर इससे अधिक संख्या होने पर कार्यक्रम से 24 घंटे पूर्व वैकल्पिक स्थान की घोषणा की जायेगी। आप सभी का जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन की प्रथम इलाहाबाद ब्लागर मिलन कार्यक्रम मे हार्दिक स्वागत है, इलाहाबाद तथा आस-पास के समस्त ब्लागरों को जिनका जैसा भी संम्पर्क सूत्र ज्ञान है उन्हे आमांत्रण भेजा रहा है, किसी के पास आमंत्रण न पहुँच सके तो इस पोस्ट को व्यक्तिगत स्नेह पत्र आमंत्रण की मान्यता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान करे।
आपके द्वारा जूनियर ब्लाँगर एसोसिएशन को 14 जून की प्रात: 9 बजे तक आपके आगमन की सूचना निम्न किसी भी माध्यम से हमें मिल जायेगी तो हम अतिथि आगमन की संख्या के आधार पर कार्यक्रम का स्थान चयन करने मे आसानी होगी।
कार्यक्रम के सम्बन्ध मे किसी भी जानकारी निम्न सूत्रों पर प्राप्त कर सकते है -
ईमेल - प्रमेन्द्र प्रताप सिंह pramendraps @ gmail.com, नीशू तिवारी neeshooalld @ gmail.com
दूरभाष - नीशू तिवारी 09411644196 (24 घंटे सेवा), प्रमेन्द्र प्रताप सिंह 9026778707 (प्रथम नम्बर पर सम्पर्क न होने पर)
50 टिप्पणियाँ: